Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsTragic Accident on NH 106 Father and Daughter Killed Four Injured
हादसे के बाद एनएच 106 पर मची अफरा- तफरी

हादसे के बाद एनएच 106 पर मची अफरा- तफरी

संक्षेप:

सिंहेश्वर में पिपरा रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी, जिससे चार लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

Jan 20, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सिंहेश्वर - पिपरा रोड एनएच 106 पर भीषण दुर्घटना में मौके पर पिता व पुत्री की मौत होने के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गयी। स्थानीय लोग मौके पर बचाव के लिए दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लग गए। भीषण दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर आवागमन बाधित हो गया। हादसे में मौत के शिकार हुए पिता- पुत्री के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को घटना स्थल से हटाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद एनएच पर आवागमन बहाल हो सका। दूसरी ओर हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों की चीख- पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। प्रत्यक्षदर्श स्थसनीय मुखिया जय कृष्ण शर्मा ने बताया की कार ने ऑटो को पीछे से ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोश हो गए। स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया गया। बताया गया कि तेज रफ्तार कार बारात से लौट रही थी। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर केस किया जाएगा।