अज्ञात वाहन से कुचल कर बच्ची की मौत
ग्वालपाड़ा के अरार थाना क्षेत्र में एक तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो वाहन ने 7 वर्षीय बच्ची निशा कुमारी को कुचल दिया। यह घटना रविवार शाम को हुई जब बच्ची एनएच 106 पार कर रही थी। चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।अरार थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रही वाहन से कुचल कर एक बच्ची की मौत हो गयी। मृतका निशा कुमारी (7) रेशना वार्ड 5 के संजीत मंडल की पुत्री बतायी गयी है। घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची एनएच 106 पार कर अपने घर जा रही है। इसी बीच तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो वाहन ने बच्ची को कुचल दिया। वाहन से कुचल कर बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। कुछ लोगों ने बाइक से वाहन का पीछा किया।
लेकिन तब तक वह दूर जा निकला था। घटना के बाद एनएच 106 पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि मृतका के पिता संजीत मंडल बाढ़ आश्रय स्थल के समीप एनएच 106 से सटे पूरब घर बना कर रहते हैं। घटना से पीड़ित परिवार में मातम छाया हुआ है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


