Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsThree-Day Workshop on Genetic Skills Development at BN Mandal University
बीएनएमयू में अनुवांशिकी के क्षेत्र में कौशल विकास को कार्यशाला का आयोजन

बीएनएमयू में अनुवांशिकी के क्षेत्र में कौशल विकास को कार्यशाला का आयोजन

संक्षेप:

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में 15 से 17 दिसंबर तक अनुवांशिकी के क्षेत्र में कौशल विकास पर तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन होगा। यह कार्यशाला स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग और बायोकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से होगी। छात्रों को डीएनए विश्लेषण और बायोइन्फॉर्मेटिक्स में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Tue, 2 Dec 2025 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

मधेपुरा निज संवाददाता । बीएनएमयू में अनुवांशिकी के क्षेत्र में कौशल विकास से कार्यशाला संबंधित तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में आयोजित वर्कशॉप नई शिक्षा नीति(2020-22) के दिशा निर्देश के आलोक में छात्रों में राष्ट्रीय स्तर पर कौशल विकास के लिए आयोजित होगा। यह वर्कशॉप स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग एवं बायोकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू कर्नाटका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह वर्कशॉप 15 से 17 दिसंबर तक हाइब्रिड मोड में संचालित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला विश्वविद्यालय एवं बायोकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक साथ मिलकर मानव अनुवांशिकी, मानव में अनुवांशिक बीमारियों तथा अनुवांशिक मानव शास्त्र के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके आलोक में विश्वविद्यालय के छात्र एवं शोधार्थी जो इस क्षेत्र में अध्ययन एवं शोध कार्य संपादित कर रहे हैं वह पूर्णता निशुल्क बायोकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु कर्नाटक में जाकर अपना कार्य संपादित कर सकते हैं। इस अनुबंध से इस क्षेत्र के तथा बिहार के सभी शोधार्थियों में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने में सहायता मिलेगी। प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यशाला छात्रों को डीएनए के क्षेत्र में अत्याधुनिक कौशल को विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कहा कि यह कंपनी वर्तमान में वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान में अनुवांशिकी पर शोध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा इससे इस विश्वविद्यालय में अनुवांशिकी के क्षेत्र में शोध कार्य को बढ़ाने में सहायता प्रधान होगा। प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बायोस्पार्क के सहयोग से 15 दिसंबर से डीएनए टू डेटा विषय पर आयोजित वर्कशॉप में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और विशेषज्ञ छात्रों को डीएनए विश्लेषण से लेकर बायोइन्फॉर्मेटिक्स तक की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। यह वर्कशॉप छात्रों को डीएनए विश्लेषण से लेकर जटिल बायोइन्फॉर्मेटिक्स तकनीकों तक की पूरी प्रक्रिया को समझने का अवसर देगी। यह आज के आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान का मूल आधार बन चुकी है। इसके पैनल में बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बीएस झा, प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव तथा बायोकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और एक्सप्लोरोजन डिस्कवरी की सह-संस्थापक अंकिता कुमारी जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। विभिन्न तकनीकी जानकारी दी जाएगी: वर्कशॉप में छात्रों को डीएनए आइसोलेशन, पीसीआर तकनीक, पीसीआर उत्पाद शुद्धिकरण, इलेक्ट्रोफोरेसिस, सैंजर सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल तैयारी और प्राथमिक डेटा जेनरेशन जैसे वेट लैब प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर उन्हें सैंजर डेटा की गहराई से समझ, डॉटर एबी वन फाइलों का विश्लेषण, डेटा क्वालिटी की पहचान तथा प्रारंभिक डेटा एनालिसिस के व्यावहारिक प्रशिक्षण से भी अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को बायोइन्फॉर्मेटिक्स टूल्स का उपयोग करके कंटिग असेंबली, डेटा इंटरप्रिटेशन तथा एनसीबीआई रेफरेंसिंग और आइडेंटिफिकेशन जैसी उन्नत वैज्ञानिक विधियों का प्रशिक्षण मिलेगा। यह जीनोमिक्स अनुसंधान का आधार स्तंभ मानी जाती हैं। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। ऑफलाइन मोड में केवल 40 प्रतिभागी ही भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन हो रहा है पंजीयन: पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड की सुविधा दी है, जिसमें ऑनलाइन शुल्क 399 रुपये और ऑफलाइन शुल्क 3000 रुपये रखा गया है। पंजीयन 12 दिसंबर तक हो सकेगा। एचओडी ने कहा कि यह वर्कशॉप छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। मौके पर बॉटनी के डॉ. पंचानंद मिश्र, अशोक कुमार केसरी मौजूद थे।