राजा हत्या को लेकर सोनामुखी में तनाव व्याप्त
संक्षेप: रतवारा थाना क्षेत्र के सोनामुखी बाजार में मंगलवार को कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे बाद भी तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने बीएसएफ जवानों को तैनात किया है। एक आरोपी को...

आलमनगर एक संवाददाता। रतवारा थाना क्षेत्र के सोनामुखी बाजार में मंगलवार की दोपहर कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के घटना के 24 घंटा बाद भी तनाव व्याप्त है। तनाव को लेकर देखते हुए प्रशासन की ओर से बीएसएफ जवानों की बाजार में तैनाती की गयी है। हालांकि हत्या मामले में एक आरोपी को घटना में शामिल पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सोनामुखी बाजार में गोली मारकर एक कपड़ा व्यवसायी की हत्या कर दी गयी थी। घटना के 24 घंटा बाद भी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
उधर पुलिस ने मृतक के पिता अशोक दास के फर्द बयान पर सोनामुखी बाजार के दुकानदार व महेश भगत का पुत्र शुभम कुमार और अभिषेक कुमार सहित अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल आरोपी अभिषेक कुमार को एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से पिस्टल का मैगजीन और कारतूस भी बरामद किया गया। उधर बुधवार की पहले सुबह करीब पांच बजे पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक का शव सोनामुखी बाजार लाया गया। परिजन सहित स्थानीय लोगों ने बाजार में शव रखकर करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तोड़फोड़ की भी बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन तनाव को देखते हुए रतवारा थाने की पुलिस सहित आलमनगर, उदाकिशुनगंज, ग्वालपाड़ा, पुरैनी, चौसा, फुलौत आदि थाने के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ-साथ बीएसएफ के जवान को विधि व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए तैनात रखा गया है। एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता, बीडीओ अजय कुमार, सीओ दिव्या कुमारी सहित कई अन्य अधिकारी और पदाधिकारी बुधवार को सोनामुखी बाजार में कैंप करते नजर आए। फोटो कैप्शन 1,2. किशनपुर-रतवारा के विस्थापित मुरौत गांव में शव के पास विलाप करते परिजन व जुटे लोगों की भीड़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




