Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsTejashwi Yadav Promises Government Jobs and Welfare Schemes in Udakishanganj Rally
हर परिवार के एक सदस्य को देंगे सरकारी नौकरी : तेजस्वी

हर परिवार के एक सदस्य को देंगे सरकारी नौकरी : तेजस्वी

संक्षेप: उदाकिशुनगंज में तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में वादा किया कि महागठबंधन सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्होंने माई-बहिन मान योजना लागू करने और माताओं-बहनों के खातों में 30 हजार रुपये भेजने का आश्वासन दिया। बेरोजगारी और महंगाई से निपटने के लिए नए रोजगार अवसरों का भी जिक्र किया।

Wed, 5 Nov 2025 01:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी यादव ने उदाकिशुनगंज में चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य का सरकारी नौकरी दी जाएगी। हरिहर साहा महाविद्यालय के मैदान पर मंगलवार को चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा सभा मंच से कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि जनता 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन पूरे एक साल का 30 हजार रुपये माताओं-बहनों के खाते में भेजने का काम करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि एक मौका दीजिएगा तो नौकरी पक्की मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता अगर हमें मुख्यमंत्री बनाएगी तो मधेपुरा जिले की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार बेरोजगारी, पलायन और महंगाई से जूझ रहा है। महागठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकास की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह डबल इंजन सरकार पुरानी हो चुकी है। विकास के लिए इसे बदलने की जरूरत है।