
सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने को मरीजों की लगी रही लंबी कतार
मधेपुरा के सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। ठंड के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, और बीपी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड में बीपी और छोटे बच्चों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है। ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का ध्यान रखने की जरूरत है।
मधेपुरा।संवाद सूत्र।सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को पहले शिप्ट में इलाज कराने पहुंचे मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी निर्धारित समय पर खुलते ही टोकन कटवाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। टोकन कटवाने के बाद मरीज ओपीडी के जनरल कक्ष के बाहर कतार में खड़े हो गए। ओपीडी में तैनात सुरक्षा गार्ड मरीजों को कतारबद्ब करने में मशक्कत करते नजर आए। ओपीडी के पहले शिप्ट में जनरल कक्ष में चार चिकित्सक मौजूद रहे। और मरीजों से घिरे नजर आए। ओपीडी के जनरल कक्ष में इलाज कराने पहुंचे मरीजों में ज्यादातर सर्दी,जुकाम,बुखार से पीड़ित पाए गए।

बीपी, शुगर से पीड़ित मरीज इलाज कराने ओपीडी पहुंचे। कई मरीज जोड़ो के दर्द से पीड़ित इलाज कराने ओपीडी पहुंचे। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बढ़ते ठंड में ज्यादातर बीपी से पीड़ित मरीज इलाज कराने ओपीडी पहुंच रहे हैं। एक दो सप्ताह पूर्व से बीपी मरीज 25 फीसदी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि ठंड में ज्यादातर बीपी से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ जाती हैं। बीपी मरीज को ठंड में पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। ठंडा पानी से नहीं नहाना चाहिए। सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए। गर्म कपड़े पहनना चाहिए। गर्म टोपी और मफलर पहनना चाहिए। ओपीडी के शिशु रोग कक्ष में परिजन अपने छोटे छोटे बच्चे को लेकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। शिशु रोग कक्ष में चिकित्सक मरीजों से घिरे नजर आए। शिशु रोग कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. यस शर्मा ने बताया कि ठंड में छोटे छोटे बच्चे ज्यादातर सर्दी,खांसी,बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। कई मरीज पेट खराब से पीड़ित इलाज कराने ओपीडी पहुंचे। कुछ बच्चे कोल्ड डायरिया से पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि ठंड में बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। बच्चों के कान, पैर को गर्म कपड़े से ढककर रखें। बच्चे के प्रति लापरवाही नुकसान साबित हो सकता हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




