ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरासुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा अर्चना

सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा अर्चना

मिथिलांचल सहित पूरे कोसी और सीमांचल के क्षेत्र में मनाए जाने वाला पर्व वट सावित्री धूमधाम के साथ मनाया गया। सौभाग्य, पुत्र प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए मनाने वाला पर्व शुक्रवार को सादा...

सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा अर्चना
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराFri, 22 May 2020 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मिथिलांचल सहित पूरे कोसी और सीमांचल के क्षेत्र में मनाए जाने वाला पर्व वट सावित्री धूमधाम के साथ मनाया गया। सौभाग्य, पुत्र प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए मनाने वाला पर्व शुक्रवार को सादा समारोह में मनाया गया। दूसरी तरफ कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उमंग के साथ वटवृक्ष की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाएं वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर अपने सुहाग और पति पत्नी की अटूट रिश्ते के लिए ईश्वर से कामना की।

वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में दिनभर काफी उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान नवविवाहित सुहागिन महिलाओं के द्वारा विवाहित महिलाओं को निमंत्रण देकर भोजन भी कराया। घैलाढ़ संसू के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। उदाकिशुनगंज एप्र के अनुसार मिथिलांचल का पारंपरिक पर्व वट सावित्री पूजा शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनायी गयी। पति के दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने अपने अपने घरों में ही श्रद्धा के साथ वट सावित्री की पूजा अर्चना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें