सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में

सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक

चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में सहयोग शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और शिविर की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है सहयोग शिविर।

बैठक में शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सहायता काउंटर एवं विभागवार स्टॉल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गयी। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।