ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराघर पर गिरा ठनका, महिला की मौत

घर पर गिरा ठनका, महिला की मौत

बारिश के दौरान घर पर ठनका गिरने से लगी आग में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड सात निवासी अंबिका पासवान की पत्नी अरूला देवी (50) के रूप में की गयी है। घटना...

घर पर गिरा ठनका, महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराMon, 20 Jul 2020 03:44 AM
ऐप पर पढ़ें

बारिश के दौरान घर पर ठनका गिरने से लगी आग में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड सात निवासी अंबिका पासवान की पत्नी अरूला देवी (50) के रूप में की गयी है। घटना रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड दस के जबनी दास टोला में हुई। बताया गया कि चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड सात निवासी अंबिका पासवान और उसकी पत्नी अरूला देवी दोनों पति-पत्नी करीब ढाई साल से चौसा पश्चिमी पंचायत के ही वार्ड 10 जबनी दास टोला में घर बनाकर रह रहे थे।

रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अरूला देवी के पति अंबिका पासवान घरेलू समान खरीदने बजार गये थे। इसी दौरान बारिश के साथ घर पर अचानक ठनका गिर गया। खरपतवार से बने घर पर ठनका गिरने से घर में आग लग गई। घर में सो रही अंबिका पासवान की पत्नी अरूला देवी की आग में झुलसने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें