घटना के बाद लोगों ने जमकर काटा बवाल

Apr 07, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

ग्वालपाड़ा के कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को हंगामा हुआ। लोग स्कूल प्रबंधन और प्रशासन को दोषी ठहरा रहे थे। अभिभावक बच्चों को स्कूल से ले जाने की जिद कर रहे थे। एसडीओ ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद घर भेजा गया।

घटना के बाद लोगों ने जमकर काटा बवाल

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।कस्तूरबा विद्यालय में देर रात संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत की घटना को लेकर सोमवार को पूरा दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कुछ लोग घटना के लिए विद्यालय की व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे थे तो कुछ प्रशासन को दोषी करार दे रहे थे। आक्रोशित लोगों ने दोपहर बाद तक बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक जमा हो गए और विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए बच्चे को साथ ले जाने के लिए जिद पर अड़ गए। इस बीच माहौल तल्ख होते देख विद्यालय के मेन गेट को बंद कर दिया गया।

लोग विद्यालय के गेट पर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीओ पंकज कुमार घोष लाव - लश्कर के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने लगे। अभिभावक की जिद पर बच्चों को विद्यालय से जाने की अनुमति दे दी गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव लाते ही माहौल एक बार फिर तल्ख हो गया। परिजन सड़क पर ही दहाड़ मारकर रोने लगे। सड़क पर भीड़ जमा होने से एनएच 106 पर थोड़ी देर के लिए वाहनों के आवागमन पर असर पड़ गया। परिजनों को समझा कर शव को घर भेज दिया गया। उसके बाद स्थिति सामान्य हो गया। फोटो कैप्शन -3. घटना के बाद स्कूल के बाहर हंगामा करते लोग,4. कस्तूरबा स्कूल के बाहर उग्र भीड़ को समझाते एसडीओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।