ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरापछुआ हवा तेज चलने से बढ़ सकती है परेशानी

पछुआ हवा तेज चलने से बढ़ सकती है परेशानी

धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा चलने से परेशान लोगों को गुरुवार को भी राहत मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ ही तेज पछुआ हवा चलने की संभावना जतायी जा रही...

पछुआ हवा तेज चलने से बढ़ सकती है परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 22 Jan 2020 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा चलने से परेशान लोगों को गुरुवार को भी राहत मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ ही तेज पछुआ हवा चलने की संभावना जतायी जा रही है।

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में एक- दो डिग्री गिरावट आने की भी संभावना बनी है। वहीं बुधवार को सुबह घना कोहरा और सर्द हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड के कारण लोग सर्दी- जुकाम, बुखार आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

पिछले दो- तीन दिनों से जिले में पछुआ हवा चल रही है। धूप निकलने के बावजूद लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। बुधवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। मौसम साफ हुआ तो धूप भी निकली। लेकिन धूप में कोई खास गर्माहट महसूस नहीं हुई। अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को तापमान और नीचे लुढ़क सकता है। इसके अलावा 13 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा भी चल सकती है। ऐसी स्थिति में ठंड बढ़ने से लोगों की दुश्वारियां और बढ़ सकती है।

दूसरी ओर ठंड की चपेट में आए तीन लोगों का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मानिकपुर पंचायत के अर्राहा निवासी मो. इलियास की पुत्री तमन्ना बानो, शहर के भिरखी वार्ड 24 निवासी राम कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वार्ड नौ की जानकी देवी को उल्टी पर परिजनों से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. केके दास ने बताया कि ठंड में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। लापरवाही हानिकारक हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें