ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराहड़ताल से मरीज हो रहे परेशान

हड़ताल से मरीज हो रहे परेशान

बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के आह्वान पर जिले के एंबुलेंस कर्मी चौथे दिन गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। जिले में एंबुलेंस सेवा ठप रहने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।...

हड़ताल से मरीज हो रहे परेशान
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराThu, 08 Aug 2019 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के आह्वान पर जिले के एंबुलेंस कर्मी चौथे दिन गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। जिले में एंबुलेंस सेवा ठप रहने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल लोगों सहित अन्य मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर एंबुलेंस कर्मियों ने डीएम नवदीप शुक्ला को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया है।

एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि बिना समझौता किये हड़ताल तोड़ने की धमकी दी जा रही है। कर्मियों को अवैध रूप से निलंबित करने का पत्र जारी कर दिया गया है। उनलोगों से 12 घंटे ड्यूटी करवाया जाता है लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। ईएमटी का 8200 और चालक का 7500 रुपये दिया जाता है।

चार घंटे अधिक लिया जाता है और मानदेय कम दिया जाता है जो श्रम अधिनियम के विरुद्ध है। वेतन भी चार और पांच महीने पर दिया जाता है। 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि की बात कंपनी द्वारा कही गई थी। सुरक्षा बीमा का कोई कागजात उन्हें नहीं दिया गया है। डीएम को दिए आवेदन में हड़ताल कर्मियों ने कहा है कि एसीओ उनलोगों से प्रति कर्मी 200 से ढाई सौ तक प्रतिमाह वेतन के नाम पर वसूली करते हंै। अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल के दौरान धरना पर बैठे जिला अध्यक्ष शकील अहमद सिद्धकी और सचिव शंकर कुमार ने कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तबतक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।

सचिव शंकर कुमार ने कहा कि हड़ताल वापस नहीं लेने पर कर्मियों पर एफआईआर करने की बात कही जा रही है। हड़ताल वापस लेने पर निलंबन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मौके पर उपाध्यक्ष भीम शंकर मेहता, लक्ष्मण कुमार, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार, अमरेंद्र यादव, फूलचंद यादव, ओमप्रकाश कुमार, मिथिलेश कुमार, दिलीप, विपिन, बिमल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें