
नाला के गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध से महामारी फैलने आशंका
उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे 58 पर गांधी चौक के पास नाला का गंदा पानी पिछले डेढ़ महीने से जमा है, जिससे महामारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। स्थानीय निवासी दुर्गंध के कारण जीना मुश्किल बता रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
चौसा, निज संवाददाता।उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे 58 पर गांधी चौक के पास नाला का गंदा पानी जमे रहने से महामारी फैलने की आशंका बन गई है। पिछले करीब डेढ़ महीने से सड़क पर जमे गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण सड़क किनारे रह रहे दर्जनों परिवारों का जीना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली चौसा-उदाकिशुनगंज की स्टेट हाईवे 58 पर गांधी चौक के पास पिछले डेढ़ महीने से नाला का गंदा पानी जमा हुआ है। सड़क पर नाला का गंदा पानी जमे रहने के कारण न केवल महामारी फैलने की आशंका बन गई है बल्कि सड़क किनारे गुजर बसर कर रहे दर्जनों परिवारों को गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण अब जीना मुश्किल होने लगा है।

ग्रामीण नारायण शाह, कमल मिस्त्री, मनोज सिंह, ललन शाह, व्यवसायी भारत लाल मंडल, मंचन भगत ने कहा कि सड़क पर पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार नाला का गंदा पानी जमे रहने के कारण अब महामारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर जमे नाला के गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण सड़क किनारे दोनों ही दिशाओं में गुजर वसर करने वाले दर्जनों परिवारों को अब जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि नाला निर्माण किए जाने के बाद से ही यह समस्या उत्पन्न हुई है। पानी निकासी की व्यवस्था किए बिना ही नाला का निर्माण किए जाने तथा निर्माण करने वाले अधिकारियों के भी कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगा है। सड़क पर जमा नाला की गंदा पानी से उत्पन्न हुई परेशानियों को लेकर उन लोगों ने जनप्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को भी कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद कार्रवाई करने की दिशा में सिर्फ औपचारिकता ही पूरी कर ली गई है। ग्रामीणों ने मामले की जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है। ----------------------- पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण घरों में रहना हुआ मुश्किल चौसा। चौसा-उदाकिशुनगंज की स्टेट हाईवे 58 पर गांधी चौक के पास सड़क पर नाला का गंदा पानी जमा रहने से निकल रहे दुर्गंध के कारण सड़क किनारे गुरू बसर कर रहे लोगों को अब जीना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि चौसा उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे 58 पर गांधी चौक के पास जमा नाला के गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण न केवल इस मार्ग से आवाजाही करने वाले राहगीरों के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि सड़क किनारे जुजर वसर कर रहे लोगों को घरों में रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण घर में खाना पीना खाने के दौरान दुर्गंध के कारण मुश्किल हो गया है। ----------------------- स्टेट हाईवे 58 पर नाला का गंदा पानी जमा रहने के कारण उन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में प्रशासन को संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करना चाहिए। गुड्डू नयन ग्रामीण, गंदा पानी जमा रहने के कारण घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन को सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। श्रवन कुमार शाह ग्रामीण, पिछले करीब डेढ़ महीने से सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से आवाजाही करने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनिल गुप्ता ग्रामीण, सड़क पर नाला का गंदा पानी जमा रहने के कारण न केवल इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि प्रत्येक दिन अब सड़क जाम की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है। मो. जसीम ग्रामीण, बस स्टैंड से गांधी चौक तक बने नाला में न केवल चापाकल के पानी का बहाव किया गया है बल्कि कुछ लोगों के द्वारा शौचालय के टंकी के पानी को भी इसी नाला में दिया जा रहा है। प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि को इस पर संज्ञान लेनी चाहिए। प्रवीण कुमार शर्मा ग्रामीण, सड़क पर जमे नाला के गंदा पानी से प्रत्येक दिन निकल रही दुर्गंध के कारण उन लोगों को घरों में रहना मुश्किल होने लगा है। दुर्गंध के कारण घर में रात और दिन खाना पीना तथा मुश्किल होने लगा है। राजेश कुमार साह ग्रामीण, फोटो::::::::::स्टेट हाईवे 58 पर सोमवार को जमा नाला की गंदा पानी के बीच आवाजाही करते जहांगीर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




