रात्रि स्पेशल ट्रेन पर रेल संघर्ष समिति ने जतायी खुशी
मुरलीगंज में, सांसद पप्पू यादव की मदद से पटना और पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू हुई है। ट्रेन का विस्तार पूर्व में प्रस्तावित सहरसा से पूर्णिया कोर्ट तक किया गया है। यह ट्रेन छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाएगी। समिति ने पप्पू यादव को धन्यवाद दिया है।

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि पटना से पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू होने पर रेल संघर्ष समिति मुरलीगंज ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के प्रति आभार प्रकट किया है। समिति के अनुसार पूर्व में यह ट्रेन सहरसा तक ही प्रस्तावित थी। मुरलीगंज और मधेपुरा क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को सांसद पप्पू यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल मंत्रालय के समक्ष रखा। इसके बाद ट्रेन का विस्तार पूर्णिया कोर्ट तक किया गया। ट्रेन संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट 17 अगस्त से बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन रात 11 बजे रात में चलेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र 18 अगस्त से गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी होते हुए पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। इससे छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, मजदूरों और आम यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। रेल संघर्ष समिति के महासचिव प्रशांत कुमार, संरक्षक दिनेश मिश्र, संयोजक विजय कुमार, सचिव विकास आनंद, सह-संयोजक श्याम आनंद, सुजीत कुमार शास्त्री, विक्रम कुमार उर्फ टिंकू, संजय सुमन, उपेंद्र आनंद, सूरज पंसारी, डॉ रोहित भगत, घनश्याम अग्रवाल, बजरंग भगत, ओमप्रकाश यादव, पवन यादव, पवन कुमार, राहुल मिश्र, पूर्व मुखिया मनोज यादव सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया है।


