Madhepura News: सब्जियों की बढ़ती कीमत से बिगड़ रहा बजट

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

Madhepura News: कुमारखंड में सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण आम लोगों की थाली से सब्जियां गायब हो रही हैं। बारिश के मौसम ने बाजार में सब्जियों के दाम को अचानक 40 से 80 रुपए प्रति किलो तक बढ़ा दिया है। जिनमें प्याज, आलू, और हरी सब्जियों की कीमत में चार गुना वृद्धि देखी जा रही है।

Madhepura News: सब्जियों की बढ़ती कीमत से बिगड़ रहा बजट

Madhepura News: कुमारखंड,निज संवाददाता। सब्जी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से सब्जियां आम लोगों से दूर होती जा रही है। सब्जियों की बढ़ी कीमत जहां लोगों को रुला रही है, वहीं घर बजट भी बिगड़ रहा है। अचानक बारिश के महीने के दस्तक से ही बाजार में सब्जियों की कीमत में उछाल आ गया है। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार सहित रामनगर बाजार, टिकुलिया बाजार, रहटा बाजार, बेलारी बाजार, भतनी बाजार सहित अन्य हाट बाजार में इन दिनों खुदरा विक्रेताओं द्वारा लोकल व्यापारी से 40 रुपए किलो प्याज और 15 रुपए किलो आलू बेचे जा रहे हैं। जबकि हरी सब्जियों में परवल, भिंडी, करेला, बैगन 40 से 60 रुपए , टमाटर 60 से 80 रुपए रुपए प्रति किलो की दर से बेचे जा रहे हैं।

इसी तरह अन्य सब्जियां भी 30 से 40 रुपए प्रति किलो की दर से मिल रहे हैं। बाजार में केला 60 से 80 रुपए प्रति दर्जन और आम 100 रुपए में डेढ़ किलो बिक रहे हैं। फलों के दाम में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुलाबबाग मंडियों से गांव के बाजार तक पहुंचते ही सब्जियों के दाम में चार गुणा तक वृद्धि देखने को मिल रही है। सब्जियों की कीमत बढ़ने के पीछे मुनाफाखोरी का खेल भी बताया जा रहा है। मंडी में आने से खुदरा बाजार तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों की कीमत चार गुनी तक बढ़ जाती है। इसके कारण लोगों के खाने की थाली से सब्जियां गायब हो रही है। सलाद खाने से लोग परहेज कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।