ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरासिंहेश्वर: पत्नी को मारकर शव को भूसा में छिपाया

सिंहेश्वर: पत्नी को मारकर शव को भूसा में छिपाया

सिहेंश्वर प्रखंड के ईटहरी गेहूंमनी गांव में सोमवार की शाम एक महिला की हत्या उसके पति द्वारा करने का मामला प्रकाश में आया है। ईटहरी गेहूंमनी गांव के वार्ड चार निवासी अमरेंद्र यादव को उसकी पत्नी पुनिता...

सिंहेश्वर: पत्नी को मारकर शव को भूसा में छिपाया
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराMon, 20 Apr 2020 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

सिहेंश्वर प्रखंड के ईटहरी गेहूंमनी गांव में सोमवार की शाम एक महिला की हत्या उसके पति द्वारा करने का मामला प्रकाश में आया है। ईटहरी गेहूंमनी गांव के वार्ड चार निवासी अमरेंद्र यादव को उसकी पत्नी पुनिता देवी (35) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान अमरेंद्र यादव ने पत्नी के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गयी।

पुनिता की मौत हो जाने के बाद उसके पति अमरेंद्र ने उसे अपने भूंसा के घर में उसे छिपा दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके घर में कोई अन्य नहीं था। जब उसकी बेटी आयी तो मां के शव को भूंसा घर में देखा। घटना की जानकारी मिलने पर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल पुलिस बल के साथ वहां पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉअर्म के लिए मधेपुरा भेजा। मृतिका को चार पुत्री है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें