ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरामधेपुरा के आलमनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा के आलमनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

आलमनगर के रतवारा सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई| खुरहान जीरोमाइल-कपसिया क्राइम कंट्रोल रोड स्थित बतुल्ला बासा-बड़गांव के बीच पहला हाईलेवल पुल पर...

मधेपुरा के आलमनगर में युवक की गोली मारकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराThu, 27 Sep 2018 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आलमनगर के रतवारा सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई| खुरहान जीरोमाइल-कपसिया क्राइम कंट्रोल रोड स्थित बतुल्ला बासा-बड़गांव के बीच पहला हाईलेवल पुल पर खून के छींटे और दो खोखा बरामद हुए। एक अज्ञात युवक का शव पुल से करीब 100 गज पूरब धान खेत से बरामद हुआ| वहीं युवक का काले रंग की अपाचे बाइक पुल से 25 गज उत्तर पूरब दिशा खाई में गिरा मिला| गुरुवार की सुबह शौच के लिए पहुंचे आसपास के लोगों ने गिरे बाइक को देखकर घटना की आशंका पर आसपास के लोगों में जानकारी दी| जानकारी पर जुटे लोगों ने पुल के एक ओर रेलिंग में खून का छींटा देखा और दूसरी रेलिंग के पास दो खोखे और एक जोड़ी प्लास्टिक का चप्पल बिखरा देखा| उसी आशंका पर लोगों ने आसपास ढुंढने लगा उसी दौरान पुल से पूरब धान खेत में अज्ञात युवक का शव देखा| अज्ञात शव मिलने की सूचना पर रतवारा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत और आलमनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव व बाइक को अपने कब्जे में लेकर आलमनगर थाना लाया| घटना की अनुसंधान शुरू कर दिया है| बावजूद घंटों बाद भी अज्ञात शव का सिनाख्त नहीं हो पाया है| हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे पुल की ओर से 8 से 10 गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी थी |

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें