Madhepura News: स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Madhepura News: शंकरपुर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, पंचायतों और स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ, जहां प्रमुख स्मिता आनंद ने ध्वजारोहण किया। शंकरपुर थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने भी झंडारोहण किया।

Madhepura News: शंकरपुर। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, पंचायतों और विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रखंड प्रमुख स्मिता आनंद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। शंकरपुर थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने झंडारोहण किया।


