
महागठबंधन ध्वस्त, एनडीए सरकार तय
सिंहेश्वर, निज संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को सिंहेश्वर के
सिंहेश्वर, निज संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को सिंहेश्वर के मवेशी हाट मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ध्वस्त हो गया है। महागठबंधन के लोग आपस में ही एक-दूसरे को हराने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जो नौकरी की बात कर रहे हैं वे नौकरी के बदले जमीन लिखवाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि लालू-तेजस्वी ने 55 टिकट अपने समाज को दिया। मुसलमान को केवल 15 सीट ही दी। नरेंद्र मोदी ने 11 साल में 14 लाख करोड़ रुपये बिहार को दिया। आज हर जगह पुल है। डबल इंजन की सरकार में हर जगह रोड, बिजली और रोजगार के अवसर हैं।

वहीं लवली आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी विकास हुआ है। 90 के दशक में सुबह घर से निकलने के बाद यह पता नहीं पता नहीं रहता था कि शाम तक घर लौटेंगे कि नहीं। पंचायतों में महिला को 50 फीसदी आरक्षण देने से आधी आबादी सक्षम हो रही है। मौके पर मौजूद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में मुख्यमंत्री को लेकर कोई असमंजस नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे। इस बार भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसमें कहीं कोई संशय नहीं है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाता है। मौके पर एनडीए गठबंधन के दर्जनों नेता ने भी संबोधन करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने कि बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




