बारिश व आंधी से आम लीची को नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों में हुई बारिश और आंधी से आम और लीची फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि 40 से 50 प्रतिशत क्षति हुई है, जिससे फसल का उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होगी। कृषि कॉर्डिनेटर ने भी इस स्थिति का असर किसानों की आमदनी पर बताया।

बारिश व आंधी से आम लीची को नुकसान

कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों में हुई रुक रुक कर हो रही बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

फसल पर असर

आंधी से सबसे अधिक नुकसान आम व लीची फसल को नुकसान पहुंचा है। बताया गया कि हाल ही में आयी आंधी और बारिश ने आम और लीची के उत्पादन को जबरदस्त झटका दिया है। आंधी व बारिश से आम व लीची के छोटे फल गिरा दिया। इससे आम व लीची का उत्पादन प्रभावित होने की बात कही जा रही है। किसानों का कहना है कि आम व लीची धीरे धीरे अपना बड़ा आकार ले रहा है और इस समय टूट जाने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। आंधी और बारिश से लगभग 40 से 50 प्रतिशत क्षति हुई है। आंधी से पेड़ व टहनी को नुकसान पहुंचा है।

किसानों की राय

किसान विद्यानंद मेहता, परशुराम तिवारी, संजीव चौधरी, सनदेव मेहता, शंभू चौधरी, कमलेश्वर साह, राजेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि वैसे इस बार आम लीची के पेड़ में पिछले साल की अपेक्षा कम फल आया था। आंधी व बारिश से इस पर काफी असर पड़ा है। कृषि कॉर्डिनेटर सुमन सौरभ के अनुसार इस साल की शुरुआत में लंबी गर्मी और अब बेमौसम आंधी-बारिश ने फसल का प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ दिया है। इस तरह की स्थिति से फलों के उत्पादन में कमी आती है और गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। इसका असर किसानों की आमदनी और बाजार व ग्राहकों पर भी पड़ेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुमारखंड में किस प्रकार की मौसम की स्थिति है?
कुमारखंड में पिछले चार-पांच दिनों में बारिश और आंधी हो रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।