सड़क जाम में एंबुलेंस व स्कूल वाहन फंसे रहे, बढ़ी परेशानी
मधेपुरा में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान सड़क जाम की स्थिति बनी रही। सैकड़ों वाहन सवार जाम में फंसे रहे, जिससे बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई। प्रशासन को जाम से निपटने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। यात्री और एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे, जिससे महत्वपूर्ण काम प्रभावित हुए।

मधेपुरा, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान जगह-जगह सड़क जाम की स्थिति बनी रही। मधेपुरा से सिंहेश्वर की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन सवार सड़क जाम में बुरी तरह फंसे रहे। मधेपुरा, सिंहेश्वर, मुरलीगंज, बीरपुर, सहरसा सहित अन्य जगहों से आने वाले वाहन सवार जाम में फंसकर प्रशासन को कोंसते रहे। सड़क जाम मधेपुरा-सिंहेश्वर एनएच में बिजली बोर्ड से लेकर पथराहा तक करीब तीन किलोमीटर तक रहा। बताया जा रहा है कि सड़क जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क जाम में कई स्कूल वाहन और एंबुलेंस भी फंसे रहे।
वाहन चालक मुकेश कुमार, रमेश कुमार, छोटकन ऋषिदेव, सुजीत कुमार, भोला यादव, उमेश कुमार आदि ने बताया कि जाम के कारण बच्चे सही समय पर घर नहीं जा पाए। कई राहगीरों ने बताया कि जाम के कारण कई घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से जाम से निपटने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है, ताकि आमलोगों को कोई परेशानियां उठानी नहीं पड़े। जाम के कारण कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित: मधेपुरा। सड़क जाम के कारण कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो गया। वाहन पर सवार राहगीरों ने बताया कि उनको महत्वपूर्ण काम से वीरपुर जाना है।लेकिन जाम में फंसे रहने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक एंबुलेंस चालक ने बताया कि जाम से निपटने के लिए प्रशासन को अलग व्यवस्था करनाी चाहिए। सड़क जाम रहने के कारण घंटों फंसे रहे यात्री सीएम के समृद्धि यात्रा को लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर जाम के कारण यात्री हलकान होते रहे। मधेपुरा-सिंहेश्वर, सहरसा, मुरलीगंज, उदाकिशुनगंज, पूर्णिया आदि जगहों से आने वाले वाहन चालक जाम के कारण फंसे रहे। जाम के कारण यात्रियों व स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन पर सवार बुजुग लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण ट्रक चालक भी अपना वाहन सड़क किनारे खड़ी दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


