Madhepura News: पुरैनी: 12 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू
हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Madhepura News: पुरैनी में गुरुवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली 12 घंटे तक बंद रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मोबाइल चार्ज और दिनचर्या के कामों में परेशान हुए। वहीं, शहरी क्षेत्रों के निवासियों ने इनवर्टर और जनरेटर से रोशनी का इंतजाम किया। बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह छह बजे बहाल हुई।

Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी गुरुवार की देर शाम आयी तेज आंधी व बारिश में अचानक बिजली गुल हो गयी लगभग 12 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हुई इस दौरान लोगों को अंधेरी रात में परेशानियों का सामना करना पड़ा खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को मोबाइल चार्ज एवं दिनचर्या से जुड़े कार्य करने में परेशानी हुई शहरी इलाके के लोगों इनवर्टर, जनरेटर व अन्य के सहारे रोशनी प्रबंध कर ली सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति चालू होने से आधारित कार्य सुचारू रूप से चालू हो गया विद्युत कनयी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि तेज आंधी में बिजली के तार पर पेड़ पौधे टहनियां गिर जाने के कारण बिजली आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हुई थी


