ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराघर का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी

घर का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी

सदर थाना क्षेत्र के गणेश स्थान वार्ड 13 में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपयके सामानों की चोरी कर ली। गणेश स्थान निवासी अरुण सिंह की पत्नी भारती सिंह ने सदर थाना में केस...

घर का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 28 Oct 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के गणेश स्थान वार्ड 13 में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपयके सामानों की चोरी कर ली। गणेश स्थान निवासी अरुण सिंह की पत्नी भारती सिंह ने सदर थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित भारती सिंह ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह 20 अक्टूबर को दुर्गा पूजा मनाने के लिए सपरिवार अपने मायके मंगवार गयी थी।

25 अक्टूबर को पड़ोसी सीमेंट गोदाम के मुंसी ने उन्हें बताया कि उसके घर का मेन गेट खुला हुआ है। घर का ताला टूटकर नीचे गिरा हुआ है। पड़ोसी द्वारा सूचना दिए जाने पर वे लोग घर आए। घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर आलमारी के बाहर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

परिजनों ने बताया कि घर में रखे एक लैपटॉप भी गायब है। उन्होंने कहा कि चोरों ने 25 हजार रुपये नगद और सात लाख का सामानों की चोरी की है। चोरी गए सामानों में सोने का तीन चेन, तीन लॉकेट, दो जोड़ी कंगन, एक जोड़ा बाली, तीन जोड़ा टॉप, एक अंगूठी शामिल हैं।

बताया गया है कि चांदी के चार जोड़ी पायल, पांच पीस पान, पांच सुपाड़ी, नौ सिक्का भी चोर साथ ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही मठाही शिविर से पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। सदर थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिए गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों से बात करते पुलिसकर्मी। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें