सड़क हादसा में चार व्यक्ति घायल, तीन रेफर

सड़क हादसा में चार व्यक्ति घायल, तीन रेफर

संक्षेप:

आलमनगर के माली सड़क पर खुरहान-चकला के बीच एक टेम्पो के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। टेम्पो चालक घटना के बाद फरार हो गया।

Dec 15, 2025 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

आलमनगर, एक संवाददाता।आलमनगर-माली सड़क पर खुरहान-चकला के बीच सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो व्यक्तियों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे की बतायी जा रही है। बताया गया कि एक टेम्पो (सीएनजी) माली चौक से आलमनगर की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण खुरहान-चकला गांव के बीच असंतुलित होकर दीवार से जा टकरायी। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद लोगों को चकमा देकर टेम्पो चालक फरार हो गया। घटना में मधुबनी जिले के सागरपुर का आजाद साह, उदाकिशुनगंज के सुखासनी गांव के दिनेश मेहता की पत्नी सुनीता देवी और 10 वर्षीया पुत्री विंदो कुमारी, नरथुआ-भागीपुर पंचायत के बहोरवा मुसहरी वार्ड एक का आजाद ऋषिदेव घायल हो गया। दुर्घटना में घायल आजाद साह और सुनीता देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर आलमनगर पुलिस स्थल पर पहुंचकर टेम्पो जब्त कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. समीर ने बताया कि टेम्पो जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फोटो कैप्शन 1,2,3,4 आलमनगर सीएचसी में रविवार को जख्मी व्यक्ति का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी व अन्य