शव मिलने से सनसनी
मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के मरुआहा तुरकाही सीमा पर एक युवक का शव मिलने
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSun, 28 Nov 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें
मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के मरुआहा तुरकाही सीमा पर एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। शव की शिनाख्त मानिकपुर निवासी विष्णुदेव यादव के पुत्र रंजन कुमार (24) के रूप में की गयी। बताया गया कि मृतक मरुआहा हाट पर ग्रामीण डॉक्टर से इलाज कराने गया था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं पाया गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।