ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराअज्ञात शव मिलने से सनसनी

अज्ञात शव मिलने से सनसनी

लौआलगान पूर्वी पंचायत के बिनटोली धार से शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया गया। बिनटोली धार में शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना स्थल पर...

अज्ञात शव मिलने से सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSun, 16 Sep 2018 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

लौआलगान पूर्वी पंचायत के बिनटोली धार से शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया गया। बिनटोली धार में शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। बताया गया कि शनिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे बिनटोली धार में मछली मार रहे कुछ मछवारों ने धार के किनारे एक शव होने की संभावना जताई। ग्रामीणो ने मामले की जानकारी थाने दी।

सुचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकला। शव देखने के बाद ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। कोई हत्या कर शव ठिकानो लगाने के लिए यहां पर फैके जाने की बात कर रहे थे तो कोई भागलपुर जिले के मारा धार से यहां पर शव बह कर आने की संभावना जता रहे थे। शव के पास मिले एक झोले से पुलिस ने साड़ी, बिस्कुट और कुछ स्टेशनरी समान बरामद किया है। चौसा थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।दिनभर होती रही चर्चा: अज्ञात शव बरामद होने की चर्चा दिन भर लोगों की जुबां पर रही।

लोग एक दूसरे से शव के बारे में जानकारी लेते रहे लेकिन, किसी को भी पता नहीं चल सका कि आखिर यह शव कहां से आया और मृतक व्यक्ति कौन है? पानी में तैर रहे शव पर मछुआरों की जैसे ही नजर पड़ी तो मछुआरों ने इसकी सूचना लोगों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें