उल्टी-दस्त के आधा दर्जन से अधिक मरीज हुए भर्ती
मधेपुरा में मौसम में बदलाव के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। सर्दी- जुकाम और बुखार के साथ ही कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। सदर अस्पताल में उल्टी- दस्त से पीड़ित कई मरीज भर्ती हुए हैं। चिकित्सक ने दूषित खान-पान को इसका मुख्य कारण बताया और ताजा भोजन का सेवन करने की सलाह दी।

मधेपुरा, संवाद सूत्र। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। ठंड की चपेट में आने से लोग सर्दी- जुकाम, बुखार के साथ ही कोल्ड डायरिया की चपेट में भी आ रहे हैं। सदर अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को उल्टी - दस्त से पीड़ित आधा दर्जन मरीज भर्ती कराए गए। वहीं ओपीडी में सीजनल बीमारियों से पीड़ित मरीज ज्यादा पाए गए। शहर के पुरानी बाजार वार्ड 13 निवासी दीपक कुमार को बुधवार को सुबह उल्टी - दस्त शुरू हुआ। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने आनन - फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
राजपुर वार्ड 14 निवासी टाटू कुमार, श्रीनगर वार्ड 10 निवासी अंशु कुमारी, विद्यासागर, रोहित कुमार, पूनम देवी, रीना देवी को भी उल्टी - दस्त होने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया बुधवार को उल्टी दस्त से पीड़ित आधा दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज कया गया। हालात में सुधार होने पर जयादातर मरीजों को घर भेज दिया गया। उन्हाेंने बताया कि दूषित खान-पान के कारण लोग कोल्ड - डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। जहां तक संभव ताजा भोजन करना चाहिए। दूषित खान- पान से परहेज करना चाहिए। बदलते मौसम में एहितयात बरतना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


