ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराखाना पकाने के दौरान झुलसी महिला, रेफर

खाना पकाने के दौरान झुलसी महिला, रेफर

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पोखराम वार्ड पांच में रविवार को रसोई गैस पर खाना पकाने के दौरान साड़ी में आग लगने से एक महिला झुलस गयी। महिला को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया...

खाना पकाने के दौरान झुलसी महिला, रेफर
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSun, 07 Jul 2019 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पोखराम वार्ड पांच में रविवार को रसोई गैस पर खाना पकाने के दौरान साड़ी में आग लगने से एक महिला झुलस गयी। महिला को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि पोखराम निवासी छोटू कुमार की पत्नी काजल कुमारी सुबह करीब 10 बजे गैस चूल्हा पर खाना पका रही थी। इसी दौरान साड़ी में आग लग गई। पति छोटू ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह भी जख्मी हो गया। डॉ. अनुपम ने बताया कि महिला काफी झुलस गयी है। हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें