विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों की रूचि बढ़ी

Mar 02, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दार्जलिंग पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट क्राफ्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों की रूचि बढ़ी

मधेपुरा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दार्जलिंग पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट क्राफ्ट के प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार एवं प्राईवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई.ई. अरविन्द कुमार ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए एक से बढ़कर मॉडल अविश्वनीय एवं अविस्मरणीय है। विज्ञान केक्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता सीबी रमन के प्रसिद्ध रिसर्च रमन इफेक्ट आज के ही दिन पटल पर लाया गया था। संस्थान के प्रबंध निदेशक ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों की रूचि जागृत करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी आवश्यक है।

प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट एंड क्राफ्ट में आठ दर्जन से बच्चों ने भाग लिया। प्रदर्शनी मे ंवर्ग नौवी के पांच, वर्ग आठ के पांच, वर्ग सात के तीन, वर्ग छह के छह बच्चों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किएा। विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक विज्ञान शिक्षक सरोज कुमार के अलावे सत्येन्द्र ना. पौद्दार, सुनील कुमार, चंद्रमणि गुप्ता, जुनैद सर, दीपक भारती, दीपा छेत्री, संगीता तमांग, मौसमी सरकार, रीता गुप्ता, उमेश कुमार, आदित्य कुमार, शंभू मंडल आदि बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।