Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsRobbery Incident on Chausa-Fulaut Road Thief Escapes with Cash and Mobile Phone
चौसा : बदमाशों ने राहगीर की बाइक व समान सहित नगदी लूटे

चौसा : बदमाशों ने राहगीर की बाइक व समान सहित नगदी लूटे

संक्षेप:

चौसा-फुलौत की सड़क पर रविवार को बेखौफ बदमाशों ने एक राहगीर से बाइक, नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने चौसा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अरुण...

Tue, 2 Sep 2025 02:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

चौसा, निज संवाददाता। चौसा-फुलौत की सड़क में चिरौरी मोड़ के पास रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे बेखौफ बदमाशों ने एक राहगीर का बाइक व सामान तथा नगदी रुपया और मोबाइल फोन सहित लूट कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित राहगीर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चौसर थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस राजगीर के साथ हुई लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया गया कि मोरसंडा पंचायत अंतर्गत वार्ड 9 के सिरहा टोला अजगैवा निवासी दीप नारायण मंडल का पुत्र अरुण कुमार मंडल देर शाम करीब साढ़े सात बजे चौसा के मुख्य बाजार से घरेलू तथा बच्चों का कपड़ा सहित अन्य सामानों की खरीदारी कर लाल रंग की एचएफ डीलक्स बीआर 11 एके-3447 नंबर की बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान रास्ते में चौसा-फुलौत की सड़क में चिरौरी मोड़ के पास चौसा की दिशा से ही जा रही एक पल्सर बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने बाइक चालक को ओवरटेक कर उसके बाइक के आगे रोक दिया। बदमाशों ने बाइक चालक के कनपटी में हथियार सटा दिया। इसके बाद चालक के बाइक पर रखे बच्चों का कपड़ा तथा घरेलू सामग्री से भरा पोटरी और मोबाइल तथा उसके जेब से लगभग बीस हजार रुपए नगद लूटकर बदमाश पुन: फिर चौसा की दिशा में ही भाग निकला। पीड़ित बाइक चालक ने देर रात ही घटना की लिखित जानकारी चौसा थाने के पुलिस को दी। उधर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।