घर से दो लाख नकदी व जेवरात ले गया बदामश

घर से दो लाख नकदी व जेवरात ले गया बदामश

संक्षेप:

मधेपुरा के आजाद नगर मुहल्ला में बदमाशों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर दो लाख रुपये नकद और लगभग 11 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। घर के मालिक श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव गए थे, और किराएदार शादी समारोह में था। जब वह लौटा, तो देखा कि बदमाश फरार हो चुके थे।

Dec 02, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के वार्ड सात आजाद नगर मुहल्ला में रविवार की रात बदमाशों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़ कर बदमाशों ने दो लाख रुपये नकद समेत करीब 13 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोरी की घटना के दौरान ही मकान में रह रहे किराएदार घर पहुंच गए लेकिन बदमाश फरार हो गया। आजाद नगर मुहल्ला निवासी देवाशीष बॉस उर्फ सुधीर बाबू ने कहा कि उसके ससुर का का देहांत हो गया था। वे लोग श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव गए थे। बदमाशों ने घर खाली देख कर रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर का ताला को तोड़कर बदमाशों ने दो लाख नकद और करीब 11 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मकान में रह रहे किराएदार ने उन्हें चोरी होने की सूचना दी। बताया गया कि किराएदार रात शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब दो बजे वापस लौटने पर देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ और अंदर में कुछ लोग तोड़फोड़ कर रहा है। गेट से थोड़ी दूर जाकर उसने अपने मकान मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी। तबतक बदमाश नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गयी है। इस घटना से भय का माहौल बना है। थाना अध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि घर में चोरी होने की सूचना नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।