ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरामधेपुरा के सिंहेश्वर में जाम से परेशान हो रहे लोग

मधेपुरा के सिंहेश्वर में जाम से परेशान हो रहे लोग

मधेपुरा के सिंहेश्वर में गुरुवार को भीषण जैम से लोग बेहद परेशान रहे। सिंहेश्वर पुल से नारियल विकास बोर्ड तक एनएन 106 पर जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। करीब पांच- सात सौ मीटर की दूरी तय...

मधेपुरा के सिंहेश्वर में जाम से परेशान हो रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराThu, 11 Jul 2019 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा के सिंहेश्वर में गुरुवार को भीषण जैम से लोग बेहद परेशान रहे। सिंहेश्वर पुल से नारियल विकास बोर्ड तक एनएन 106 पर जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। करीब पांच- सात सौ मीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधा से एक घंटा लग गया। सड़क पर जलजमाव और गड्ढे में वाहन फंसने के कारण जाम की समस्या पूरे दिन बानी रही। मालूम हो कि सिंहेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिले से लोग आते हैं। जाम और जलजमाव के कारण बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें