ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरासड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, रेफर

सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, रेफर

चौसा-विजय घाट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात लौआलगान मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चौसा पुलिस की तत्परता से पीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन...

सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, रेफर
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSun, 25 Feb 2018 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

चौसा-विजय घाट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात लौआलगान मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चौसा पुलिस की तत्परता से पीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि पैना पंचायत के छोटी बढ़ौना निवासी क्षत्री शर्मा के बेटे की बरात भागलपुर के नारायणपुर जा रही थी।

उसी बरात में क्षेत्री शर्मा का सासा नारायण थाना क्षेत्र के ही रायपुर निवासी भुनेश्वर शर्मा के पुत्र सुनील कुमार और लक्ष्मी शर्मा के पुत्र गुलशन कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर अपने ही भांजा की बरात में शामिल होने बढ़ौना से नारायणपुर जा रहा थे। इसी दौरान रास्ते में ही लौआलगान मोड़ के पास बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें