भूमि विवाद के चार मामले का निष्पादन
चौसा में शनिवार को हुई सप्ताहिक जनता दरबार में चार भूमि विवादों का समाधान किया गया। सीओ शशिकांत यादव और थानाध्यक्ष अमित कुमार राय की अगुवाई में कई स्थानों से आए मामलों का निपटारा किया गया। अन्य मामलों...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 7 Sep 2025 02:06 AM

चौसा, निज संवाददाता। थाना में शनिवार को हुई सप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामले का निष्पादन किया गया। सीओ शशिकांत यादव और थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में लौआलगान, कलासन, भटगामा, फुलौत, अरजपुर, चिरौरी, पैना, घोषई, रसलपुर धुरिया, तीनमुही, अजगैवा, धाने-माने डीह, घसकपुर, झंडापुर, सपनी मुसहरी सहित कई जगहों से भूमि विवाद के आधा दर्जन से अधिक मामले आए। शेष अन्य मामलों के निष्पादन के लिए अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए फरियादियों को नोटिस जारी किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




