Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsResidents Demand Urgent Repairs for Deteriorating Road in Kumar Khand
जर्जर सड़क से करीब दो हजार की आबादी हो रही है प्रभावित

जर्जर सड़क से करीब दो हजार की आबादी हो रही है प्रभावित

संक्षेप:

कुमारखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड एक में जर्जर सड़क की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 2018 में बनाई गई पक्की सड़क की गुणवत्ता खराब होने के कारण यह जल्द ही टूट गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।

Feb 09, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत स्थित वार्ड एक में रौता रानीपट्टी रोड़ से होकर कुरनवा ब्राह्मण टोला वार्ड एक जाने वाली पक्की रोड़ की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। विकास के इस दौर में भी यहां रहने वाले लोगों को सड़क की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस रोड़ में जगह-जगह कंक्रीट उखड़ने लगे हैं और कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे इस वार्ड में रहने वाले करीब दो हजार की आबादी को आवागमन में काफी असुविधा होती है। मालूम हो कि इस वार्ड से रानीपट्टी, रौता, कुमारखंड, मधेपुरा सहित अन्य जगहों पर आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुस्लिम, यादव व महादलित बाहुल्य क्षेत्र वाले इस वार्ड में किसान व मजदूर वर्ग के अधिकतर लोग खेती किसानी और मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। इस इलाके के लोगों को आवागमन की असुविधा को दूर करने के लिए 2018 में करीब साढ़े सात लाख रुपए की लागत से पक्की रोड़ का निर्माण कार्य करवाया गया। संवेदक प्रमोद कुमार के द्वारा इस प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से रोड़ का निर्माण किया गया था। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं रहने से कुछ दिनों बाद ही रोड़ पर से कंक्रीट उखड़ने लगे और जगह जगह गड्ढे बन गये। छह साल पहले बनी इस रोड़ की हालत काफी जर्जर हो जाने को लेकर ग्रामीण वार्ड सदस्य राजेश कुमार, सुबंधु दास, अखिलेश यादव अकाली, सदानंद यादव, मनोज यादव, रधु यादव, बोकु ऋषिदेव, चंदेश्वरी ऋषिदेव, मो हबीब, मो रसूल, मो काजीम, मो गफूर सहित अन्य लोगों ने बताया कि दयनीय स्थिति में पहुंच चुके इस रोड़ का पुनर्निर्माण की सख्त जरूरत है और जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी की नजर इस ओर नहीं जा पा रही है। जिसके कारण इस वार्ड में रहने वाले हजारों की आबादी को आवागमन की समस्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। इस सड़क के जर्जर हो जाने से इस टोला में रहने वाले लोगों को आवागमन के साथ ही व्यवसाय करने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। देखना है कब तक इस सड़क का जीर्णोद्धार किया जाता है और आवागमन सुलभ हो पाती है। फोटो केएमडी1 - रानीपट्टी रौता रोड़ से कुरनवा ब्राह्मण टोला जाने जर्जर रोड़