ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराझमाझम बारिश से मिली राहत

झमाझम बारिश से मिली राहत

मधेपुरा। एक संवाददाता उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद बारिश होने...

झमाझम बारिश से मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराTue, 27 Jul 2021 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा। एक संवाददाता

उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद बारिश होने से राहत मिली। सुबह से धूप - छांव की स्थिति रहने के कारण उमस से लोग परेशान हो रहे थे। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ।

दोपहर बाद अचानक घना बादल छा गया। दिन में ही शाम जैसी स्थिति हो गयी। उसके बाद करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। बारिश थमने के बाद फिर धूप निकल गयी। देर शाम फिर बादल छाने से बारिश होने की संभावना बनी रही।सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. विपुल कुमार के अनुसार मंगलवार को भी धूप- छांव के बीच बारिश होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें