मौसम का मिजाज बदलने से लोगों मिली राहत
पिछले दो दिनों से हल्की बारिश और हवा ने गर्मी से राहत दी। किसान धान के बिचड़े गिराने के लिए खेतों की जुताई तेज कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया था, लेकिन बारिश से किसानों में खुशी देखी...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 21 June 2025 05:07 AM

पुरैनी, संवाद सूत्र। पिछले दो दिनों से हल्की बारिश और हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। किसानों ने धान का बिचड़ा गिराने के लिए खेतों की जुताई तेज कर दी है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को जीना बेहाल कर दिया था। किसान डीजल पंप के सहारे सिंचाई कर बिचड़ा गिराने को मजबूर थे। वहीं बारिश होने से किसानों में खुशी देखी गयी। शुक्रवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहने के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।