ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरारालोसपा ने लाठीचार्ज पर जताया आक्रोश

रालोसपा ने लाठीचार्ज पर जताया आक्रोश

राजभवन मार्च के दौरान कुशवाहा समाज के नेताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कॉलेज चौक पर सीएम का पुतला...

रालोसपा ने लाठीचार्ज पर जताया आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSun, 11 Nov 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

राजभवन मार्च के दौरान कुशवाहा समाज के नेताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कॉलेज चौक पर सीएम का पुतला फूंका। रालोसपा जिलाध्यक्ष रविशंकर पिंटू मेहता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को नहीं, बल्कि पूरे समाज को नीच कहा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के इशारे पर राजभवन मार्च के दौरान कुशवाहा समाज पर लाठीचार्ज किया गया। बीएनएमयू छात्र संसद अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, अमित कुशवाहा और राजेश मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज के नेताओं को सीएम ने दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा पर कोई साजिश चलने वाली नहीं है। प्रदेश संगठन सचिव मो. इफ्तेकार गुड्डू और जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार मिंटू ने कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में कुशवाहा समाज लोकतंत्र के महापर्व में हिसाब लेगा। युवा जिलाध्यक्ष श्री मिंटू ने कहा सीएम फूट डालो और शासन करो की नीति अपना कर शासन कर रहे हैं। मौके पर गणेश कुमार गोलू, इश्तियाक आलम, राजेश यादव, औरंजेब, विकास कुमार, धीरेन्द्र मेहता, शंकर मेहता, त्रिलोकी मेहता, सलाउद्दीन, मो. सद्दाम, राजकिशोर मेहता ने भी संबोधित किये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें