बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी
घैलाढ़ में बारिश ने किसानों को राहत दी है। शनिवार रात हुई बारिश से धान फसलों की पैदावार में सुधार की उम्मीद जगी है। बारिश से खेतों की दरारें भर गई हैं और कीटों का खतरा कम हुआ है। किसान यूरिया खाद...

घैलाढ़, संवाद सूत्र । बारिश ने सूखे और उमस भरी गर्मी से परेशान किसानों को राहत दी है। शनिवार की रात प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों को संजीवनी मिली। किसानों में धान फसलों के बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है। बारिश से खेतों की दरारें भरी है और कीट व रोगों का खतरे कम होने की बात कही जा रही है। किसान अब यूरिया खाद छिड़कने जैसे काम शुरू कर सकेंगे। सूखे की मार से फसलों को बर्बाद होते देख किसान चिंतित थे। खेतों में धान की रोपाई किसान पहले ही कर चुके है। जरूरत के अनुसार नमी न होने से वे दवा का छिड़काव नहीं कर पा रहे थे।
बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया है। मालूम हो की प्रखंड क्षेत्र के किसान सुखाड़ की मार का दंश झेल रहे थे। पिछले एक माह से क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं हुई है। क्षेत्र के किसान अपनी धान की फसलों में पानी का पटवन करते करते आर्थिक रूप से परेशान हो गये थे। किसानों ने बताया कि धान की फसलों को काफी फायदा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




