ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराधान का बीज नहीं मिलने पर हो सकती परेशानी

धान का बीज नहीं मिलने पर हो सकती परेशानी

धान का बीज मिलने में इस बार किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कृषि विभाग ने 851 क्विंटल धान का बीज बिहार राज्य बीज निगम से डिमांड किया था, लेकिन बीज निगम ने मात्र 400 क्विंटल ही बीज...

धान का बीज नहीं मिलने पर हो सकती परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 17 Jun 2020 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

धान का बीज मिलने में इस बार किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कृषि विभाग ने 851 क्विंटल धान का बीज बिहार राज्य बीज निगम से डिमांड किया था, लेकिन बीज निगम ने मात्र 400 क्विंटल ही बीज भेजा। डिमांड से आधे बीज भेजने के कारण जिले के किसानों में इस बार बीज संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कृषि विभाग ने पूरे जिले में 84 हजार हेक्टेयर में धान की खेती करने का लक्ष्य रखा है।

लेकिन धान का बीज उपलब्ध नहीं होने पर किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि पूरे जिले में ढाई लाख किसान निबंधित है। निबंधित किसानों ने ही धान की बीज के लिए ऑनलाइन डिमांड किया था।किसानों के डिमांड के तहत ही कृषि विभाग ने 851 क्विंटल धान के बीज का डिमांड बिहार राज्य बीज निगम से किया था। लेकिन बीज निगम ने मात्र 400 क्विंटल धान का बीज भेजकर किसानों के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारियों को निराश किया है।

हालांकि जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन ने बताया कि 150 क्विंटल मीनी किट उपलब्ध है। अधिकांश किसान हाईब्रिड धान का बीज प्राईवेट दुकानों से ही खरीदता है। इस कारण धान के बीज की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बीज को लेकर विभाग की नजर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें