ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरापानी घटने के बाद महामारी फैलने की आशंका

पानी घटने के बाद महामारी फैलने की आशंका

बाढ़ प्रभावित इलाके में पानी घटने के बाद महामारी फैलने की आशंका जतायी जा रही है। इस इलाके में स्वास्थ सेवा उपलब्ध नहीं रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। प्रभावित इलाकों में उपस्वास्थ्य केंद्रों...

पानी घटने के बाद महामारी फैलने की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSat, 15 Sep 2018 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ प्रभावित इलाके में पानी घटने के बाद महामारी फैलने की आशंका जतायी जा रही है। इस इलाके में स्वास्थ सेवा उपलब्ध नहीं रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। प्रभावित इलाकों में उपस्वास्थ्य केंद्रों में वर्षों से ताला लटक रहा है। हर साल तीन से चार महीने तक बाढ़ से प्रभावित रहने वाले मोरसंडा पंचायत के उप स्वास्थ्य केन्द्र उद्घाटन के बाद से ही बंद पड़ा है।

मोरसंडा का अमनी बासा, कदवा बासा, श्रीपुर बासा, परवता टोला, त्रिवेणी टोला, रामचरण टोला सहित अन्य गांव बाढ़ से प्रभावित है। इस इलाके में धीरे-धीरे पानी घटने लगा है। जल स्तर घटने के साथ ही महामारी फैलने की आशंका बनी है। मोरसंडा पंचायत के मुखिया विधानंद पासवान, सरपंच रतन प्रसाद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि लगभग पांच साल पहले ही उप स्वास्थ्य केन्द्र का तामझाम के साथ शुभारंभ किया गया था, लेकिन उसके बाद यहां पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलना तो दूर आज तक न तो किसी डॉक्टर को पदस्थापित किया गया न ही नर्स। ग्रामीण नागो मंडल, घोलटी पंडित, उपेंद्र राम, सोने मंडल, राज कुमार मंडल, सुनील चौधरी ने कहा कि इस इलाके में लगभग ढाई महीने से बाढ़ का पानी फैला हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे पानी घटने के बाद से गांव में बीमारी फैलना की आशंका बनी हुई रहती है। उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से उन लोगों को झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने की विवशता बनी रहती है।चौसा पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन बाधित हो जाने के कारण ही स्वास्थ्य केंद्र बंद रहता है। इस दौरान संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र पर उप केंद्र की सुविधा दी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें