कमला राणा साइंस कालेज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा जारी
कमला राणा साइंस कालेज, सपरदह में स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की प्रायोगिक परीक्षा 04 से 08 अप्रैल तक चल रही है। प्राचार्य प्रोफेसर अनुप्रिया राज ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की जा रही है और सभी छात्रों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

पुरैनी, संवाद सूत्र।पुरैनी।प्रखंड अंतर्गत कमला राणा साइंस कालेज प्रशांत नगर सपरदह में स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की प्रायोगिक परीक्षा बीते शनिवार से कदाचार मुक्त माहौल में जारी है। जो विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आगामी 08 अप्रैल तक चलेगी। इस बाबत प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रोफेसर अनुप्रिया राज ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा द्वारा स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 के विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 04 से 08 अप्रैल तक लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है। उक्त निर्देशालोक में महाविद्यालय स्तर से प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार ली जा रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के विषय बार अंक पत्रक,उपस्थिति पत्रक एवं डिस्पैच मेमो डाउनलोड कर सभी छात्र-छात्राओं के प्रायोगिक विषयों का प्राप्तांक यूआइएमएस पोर्टल पर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रोफेसर अनुप्रिया राज ने बताया कि कदाचार मुक्त माहौल में लिए जा रहे प्रायोगिक परीक्षा के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को हर सुविधा प्रदान की जा रही है। महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न विषयों के प्रायोगिक परीक्षा में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखी जा रही है।परीक्षा संचालन के दौरान कई प्रोफेसर मौजूद रहेफोटो कैप्शन: 1'- अप्रैल प्रायोगिक परीक्षा के दौरान प्राचार्य अनुप्रिया राज
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


