देह व्यापार के आरोप में 11 युवती व तीन युवकों को हिरासत में लिया

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

बीआर 43 एए 3103 एक बाइक को मौके पर जब्त कर लिया गया। बताया गया कि पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा चलाए गए नया सवेरा कार्यक्रम के तहत व पुलिस अधीक्षक संद

देह व्यापार के आरोप में 11 युवती व तीन युवकों को हिरासत में लिया

सिंहेश्वर, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर- बिरैली सड़क रोड नंबर 18 से देह व्यापार के आरोप में बुधवार की शाम 11 युवतियों और तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया। बीआर 43 एए 3103 एक बाइक को मौके पर जब्त कर लिया गया।बताया गया कि पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा चलाए गए नया सवेरा कार्यक्रम के तहत व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर एनजीओ बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र मधुबनी के सहयोग से तीन डीएसपी और दर्जनों पुलिस बल के द्वारा उक्त स्थल पर छापामारी की गई। बताया गया कि पुलिस के जवान ग्राहक बन कर गए। इसके बाद वहां छापामारी शुरू कर दी।

छापेमारी की भनक लगते ही युवतियां खेत की ओर भागने लगीं। पुलिस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 11 युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। एसटीएफ के द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गई। छापामारी में एएसपी परमेंद्र भारती, सदर डीएसपी मदन मोहन, प्रोबेशनर डीएसपी नूरुल, थानाध्यक विनोद कुमार, थानाध्यक्ष मधेपुरा विमलेंदु कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी, सार्जेंट विकास कुमार, कुंदन कुमार, एसआई स्नेहा कुमारी, अंकिता कुमारी, पीएसआई रौशनी कुमारी, पीएसआई रविशंकर कुमार, उदय कुमार सहित अन्य शामिल थे। एसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि छापेमारी में 11 युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।