पुलिस पर पथराव के बाद बाराती फरार, रुकी शादी
चौसा के महादलित टोला में रविवार रात पुलिस पर पत्थराव और मारपीट के बाद छापेमारी हुई। इस दौरान बाराती फरार हो गए, जिससे शादी समारोह स्थगित हो गया। दो लड़कियों की शादी के लिए बारात आई थी, लेकिन केवल एक लड़की की शादी होने की खबर है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।

चौसा, निज संवाददाता। चौसा पश्चिमी पंचायत की महादलित टोला में रविवार की देर रात पुलिस टीम पर हुई पत्थराव तथा मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाराती के फरार हो जाने के बाद शादी समारोह स्थगित हो गई। महादलित टोला में शादी समारोह के लिए पहुंचे बारात के फरार हो जाने के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। बताया गया कि महादलित टोला में देर रात आयोजित अलग-अलग जगहों पर दो लड़की की शादी के लिए बरात पहुंची थी। बारात के पहुंचने के बाद दोनों ही जगह के बरातियों को खाना खिलाया जा रहा था।
दही की खरीदारी के दौरान मुख्य बाजार में पुलिस के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस द्वारा महादलित टोला में की गई छापेमारी के दौरान अधिकांश बाराती फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। महादलित टोला में दो लड़कियों के लिए पहुंचे बारात में से सिर्फ एक ही लड़की की शादी होने की बात कही जा रही है। रविवार की देर रात आयोजित शादी सोमवार की अहले सुबह तक एक ही लड़की की शादी होने की बात कही जा रही थी। पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान एक लड़की की बारात फरार हो जाने के बाद एक लड़की की शादी समारोह स्थापित हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


