ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरामधेपुरा के कुमारखंड में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मधेपुरा के कुमारखंड में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मधेपुरा के कुमारखंड में कोरोनावायरस महामारी को लेकर देश में जारी लॉकडाउन के दौरान आमलोगों की सेवा में लगे पुलिसकर्मियों को लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। लोजपा जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान...

मधेपुरा के कुमारखंड में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराFri, 17 Apr 2020 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा के कुमारखंड में कोरोनावायरस महामारी को लेकर देश में जारी लॉकडाउन के दौरान आमलोगों की सेवा में लगे पुलिसकर्मियों को लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। लोजपा जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने श्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष रवीश रंजन, एएसआई कपिलदेव प्रसाद, एएसआई आरएन सिंह, उपेंद्र राम के साथ साथ सभी पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस कर्मियों को चादर, डायरी, कलम, गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पुष्प की वर्षा कर उनके द्वारा इस कठिन परिस्थिति में भी दिन रात विधि व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देने की सराहना की। मौके पर प्रखंडध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, दलित सेना के जिलाध्यक्ष केशव कुमार शर्मा, जिला सचिव भोगेंद्र मुखिया, प्रखंड उपाध्यक्ष मो फारुख, डब्लू मिश्रा, बिंदेश्वरी राम, बिजेंद्र शर्मा, उमेश मेहता, बिरेंद्र मंडल, मंटु पासवान, सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें