Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsPolice Fail to Solve 16 Lakh Rupee Burglary Case in Murli Ganj
डेढ़ माह बाद भी चोरी के मामले नहीं हो सका उद्भेन।

डेढ़ माह बाद भी चोरी के मामले नहीं हो सका उद्भेन।

संक्षेप:

मुरलीगंज में 17 जुलाई को एक बंद घर में चोरी हुई थी, जिसमें लगभग 16 लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान चुराए गए थे। पीड़ित रंजीत कुमार सिंह ने पुलिस को आवेदन दिया, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद पुलिस...

Sep 02, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। डेढ़ माह बाद भी चोरी मामले का पुलिस उद्भेन नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरी की घटना का उद्भेन नहीं कर पाई है। मालूम हो कि 17 जुलाई की रात नगर पंचायत वार्ड 14 में स्थित एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पीड़ित गृहस्वामी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया था। गृहस्वामी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में उनका लगभग 16 लाख रुपए मूल्य के जेवरात सहित अन्य किमती समान चुराए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले की उद्भेन को लेकर पुलिस गंभीर नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सपरिवार देवघर चले गए थे और इधर बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना में लगभग 16 लाख रुपए मूल्य के जेवरात सहित अन्य समानों की चोरी कर लिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरी के घटना का उद्भेन करने में पुलिस तंत्र नकाम रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द चोरी की घटना का उद्भेन किया जाएगा।