Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsPolice Conducts Raids in Bihar s Chausa for Peaceful Assembly Elections Arrests Criminals
छापेमारी में हथियार व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

छापेमारी में हथियार व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

संक्षेप: चौसा में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने दियारा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने एक...

Sat, 25 Oct 2025 09:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

चौसा, निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को दियारा इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में उदाकिशुनगंज डीएसपी अविनाश कुमार, एसटीएफ डीएसपी पंकज कुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर अमित कुमार, चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, बीएसएफ कमांडेंट मो. सर्फराज, दारोगा विक्रम कुमार, धनंजय कुमार सहित बीएसएफ तथा एसएसबी के दर्जनों जवान शामिल रहें। चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रसलपुर धुरिया पंचायत के सौतारी, डिमहा, परवत्ता, टिलहारही, अरजपुर पश्चिमी पंचायत की भटगामा, मधुरापुर मुसहरी, भीखा टोला, खलीफा टोला, गरैया टोला, लौआलगान पश्चिमी पंचायत के सिंघिया टोला, तुलसीपुर टोला सहित दियारा इलाके के कई जगह में छापेमारी तथा अपराध और अपराध कर्मियों के खिलाफ सर्च अभियान भी चलाया गया।

उन्होंने बताया कि ‌लौआलगान पूर्वी पंचायत की खोपड़ियां टोला में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही कुछ असमाजिक तत्व के लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने खादर कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने यह भी बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान‌ खोपड़िया टोला निवासी रुदल सिंह के रूप में की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के साथ एक देसी कट्टा तथा 11 जिंदा कारतूस और दों बिन डोलिया बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में हत्या का केस दर्ज है। उसके अपराधिक इतिहास को खंगाली जा रही है। ‌ गोलीबारी मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार चौसा। पुलिस ने गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर गोलीबारी के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि रसलपुर धुरिया पंचायत की धुरिया गोठ में करीब 2 महीने पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में फरार चल रहे धुरिया गोठ निवासी अरविंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फोटो:::::::::: चौसा के दियारा इलाके में शुक्रवार को छापेमारी करती एसटीएफ तथा मधेपुरा पुलिस।