कई थाने की पुलिस बुलायी गयी

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

चौसा में फुलौत थाने के पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद कई थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दो महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया...

 कई थाने की पुलिस बुलायी गयी

चौसा। फुलौत थाने से महज कुछ दूर शुक्रवार की रात अवांछित तत्वों पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने के बाद आलमनगर, चौसा और पुरैनी सहित कई थाने के पुलिस मौके पर बुलाया गयी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। फुलौत थाना की पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में दो महिला सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मारपीट में शामिल आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि पुलिस के साथ हुई मारपीट की घटना में दो महिला सहित एक दर्जन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। देर रात की गयी छापेमारी में रामदेव महतो, वासुदेव महतो, दुर्योधन महतो, विभीषण कुमार, गुलाब कुमार और सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।