कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

आलमनगर में पुलिस ने करुआगंज से एक बदमाश को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात को हुई कार्रवाई में अजय कुमार यादव को पकड़ा गया, जिसने बताया कि हथियार को लोहा पुल के नीचे छुपाया गया था। गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

आलमनगर। पुलिस ने करुआगंज से लोडेड कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के करुआगंज से लोडेड कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को दिन में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराटेनी में हुई लूट मामले में उदाकिशुनगंज, आलमनगर, रतवारा और पुरैनी पुलिस संयुक्त रुप से जांच में लगी थी। इस दौरान करुआगंज के अजय कुमार यादव को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में घटना में उपयोग किया गया हथियार करुआगंज के पास लोहा पुल के नीचे छुपाने की बात कही गई। उसकी निशानदेही पर लोडेड कट्टा बरामद हुआ।

कट्टा बरामदगी को लेकर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष कुलवंत ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।