Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsPolice Arrest Two for Stealing Electrical Equipment Worth 5 Lakhs in Singheshwar
बिजली का सामान चोरी करने में मामले में केस

बिजली का सामान चोरी करने में मामले में केस

संक्षेप:

सिंहेश्वर के रामपट्टी वार्ड पांच में चोरी के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कबाड़ की दुकान में पांच लाख का बिजली का सामान बेचने की कोशिश की थी। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Dec 17, 2025 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

सिंहेश्वर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपट्टी वार्ड पांच में चोरी की बिजली क्वाईल कोर, चैनल व तेल बरामदगी मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। बताया गया कि दोनों चोर एक कबाड़ की दुकान में पांच लाख का बिजली सामान बेचने पहंुचे थे। कबाड़ दुकानदार कुंदन कुमार ने इसकी सूचना विभाग के साथ सिंहेश्वर पुलिस को दी। कुन्दन ने कहा सुबह करीब चार बजे रुपेश कुमार और अमलेश कुमार के साथ एक अन्य व्यक्ति उसके यहां बिजली विभाग का अल्युमिनियम तार, चैनल कोर व तेल बेचने आया था। शिकायत करने की बात करने पर वे लोग समान छोड़कर भाग गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने थाना को लिखित रूप से बताया की विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सिंहेश्वर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान मानवबल इन्द्र कुमार चौधरी और आलोक कुमार ने पाया कि रामपट्टी वार्ड 5 व 6 में बिजली क्वाईल, कोर, चैनल, तेल एवं अन्य सामानों की चोरी की गयी है। इससे विद्युत कंपनी को करीब पांच लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। विभाग को मल्लीक टोला वार्ड एक निवासी कुंदन द्वारा आवेदन देकर सूचित किया गया की उनके द्वारा छोटी-मोटी कबाड़ी के खरीद बिक्री फेरी का कार्य किया जाता है। सुबह लगभग चार बजे उनके घर पर तीन आदमी ट्रांसफार्मर का क्याईल, कोर, चैनल एवं अन्य समान बेचने के लिए आया था। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिजली का सामान चोरी करने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बिजली कंपनी के जेई के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है।